Wednesday, September 16, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

भाजपा मंत्री का कार्डियक अरेस्ट से निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

भारत इंफो : गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा कृषि मंत्री रवि नाइक का बुधवार सुबह-सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। रवि नाइक 79 वर्ष के थे और दो बार गोवा के सीएम भी रह चुके थे। नाइक के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए पोंडा स्थित उनके आवास पर रखा गया है। पीएम मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मात्र 6 दिन के CM और 28 महीने के किंग
रवि नाइक ने अपना राजनीतिक सफर पोंडा के पार्षद के रूप में शुरू किया। 1984 में उन्होंने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) के टिकट पर पोंडा से पहली बार विधायक बनकर गोवा विधानसभा में प्रवेश किया। साल 1991 में पहली बार वह गोवा के सीएम बने 28 महीने तक इस पद पर रहे।

2 अप्रैल 1994 को वह दूसरी बार गोवा के CM बने, लेकिन उनका कार्यकाल सिर्फ 6 दिनों तक चला। यह गोवा के इतिहास का सबसे छोटा कार्यकाल था। इसके बाद साल 1998 में वह उत्तरी गोवा से कांग्रेस के सांसद भी रहे।

जब-जब नाइक पलटे, तब-तब गोवा की सत्ता डगमगाई!
रवि नाइक का राजनीतिक करियर कई बार पार्टी बदलने के लिए भी सुर्खियों में रहा। अक्टूबर 2000 में वह पहली बार भाजपा में शामिल हुए, लेकिन 2002 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भाजपा छोड़ दी और कांग्रेस में लौट आए। साल 2007 में कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उन्होंने पार्टी को सरकार बनाने में मदद की और अगले पांच सालों तक राज्य के गृह मंत्री रहे।

फिर 2021 में उन्होंने दूसरी बार भाजपा का दामन थामा और 2022 का विधानसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ा। पोंडा से जीत हासिल करने के बाद उन्होंने प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री (कृषि) के रूप में शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *