loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 22°C
Breaking News

PTU कैंपस में डांडिया विवाद! लड़कों को अनुमति न मिलने पर छात्रों का रातभर हंगामा, प्रशासन ने की छुट्टियाँ घोषित

भारत इंफो : इंद्र कुमार गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी, कपूरथला में डांडिया नाइट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। दुर्गा अष्टमी पर डांडिया खेलने की अनुमति न मिलने से गुस्साए छात्रों ने कैंपस के बाहर पूरी रात प्रदर्शन किया।

छात्रों का आरोप है कि पीटीयू प्रशासन ने सिर्फ लड़कियों को डांडिया खेलने की इजाजत दी, जबकि लड़कों को रोक दिया गया। जब छात्रों ने डीन स्टूडेंट्स वेल्फेयर से अनुमति मांगी तो उन्हें कहा गया कि “अगर डांडिया खेलना है तो बाहर होटल बुक करके खेलो।”

मामला बिगड़ता देख पीटीयू प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए 3 अक्टूबर तक कैंपस में छुट्टियाँ घोषित कर दीं।

छात्रों का कहना है कि यह स्पष्ट भेदभाव है और वे तब तक शांत नहीं बैठेंगे जब तक प्रशासन समान नियम लागू नहीं करता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *