loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 35°C
Breaking News

29 सितंबर तक बंद रहेंगे शराब के ठेके, जारी हो गए ऑर्डर!

भारत इंफो : बठिंडा के मैजिस्ट्रेट राजेश धीमान ने आदेश जारी करते हुए मौड़ तहसील के गांव माइसरखाना की सीमा के अंदर देसी और अंग्रेजी शराब के ठेके बंद रखने का निर्देश दिया है। इन तीन दिनों तक शराब का भंडारण और बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

प्रतिबंध का कारण
अधिकारियों के अनुसार गांव माइसरखाना में 27 से 29 सितंबर तक एक धार्मिक मेला आयोजित किया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि इस दौरान शराब और नशे का सेवन मेले के माहौल को खराब कर सकता है और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। क्षेत्र में अमन-शांति बनाए रखने के उद्देश्य से यह रोक लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *