Thursday, October 29, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

क्रिकेट के हीरो पर टूटा दुखों का पहाड़… अफगानिस्तान मैच के बाद मिली पिता के निधन की खबर

भारत इंफो : श्रीलंका के खिलाड़ी दुनिथ विल्लालागे के पिता का सुरंगा विल्लालागे का 18 सितंबर को निधन हो गया है। पिता के निधन की खबर दुनिथ को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद मिली। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वह टूर्नामेंट में आने वाले मैचों में नहीं खेल पाएंगे। 

मैच के बाद घर रवाना हुए

22 साल के विल्लालागे को मैच खत्म होने के बाद जैसे ही इस बारे में पता चला तो वह तुंरत अपने घर के लिए रवाना हो गए। विल्लालागे अफगानिस्तान के खिलाफ अपने टी20 करियर का सिर्फ 5वां मैच ही खेल रहे थे। 

नबी ने मारे थे 5 छक्के

श्रीलंका-अफगानिस्तान मैच में अफगानी पारी के आखिरी ओवर में मोहम्मद नबी ने विल्लालागे की बॉल पर 5 छक्के लगाए। इनमें शुरुआती 3 बॉल पर लगातार 3 छक्के शामिल रहे। एक नो बॉल के बाद दो छक्के और लगे। मोहम्मद नबी ने 22 बॉल पर 60 रन की पारी खेली। इस पारी में 3 चौके और 6 छक्के शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *