Wednesday, October 28, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

जालंधर में 12 साल का मासूम अगवा, होश आते ही दिखाई ऐसी हिम्मत कि किडनैपर्स के छूटे पसीने

भारत इंफो : जालंधर के किशनपुरा इलाके से एक सनसनीखेज अपहरण की वारदात सामने आई है। सुबह स्कूल जा रहा 12 वर्षीय छात्र अचानक अगवा कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने बच्चे को पीछे से रूमाल सुंघाकर बेहोश किया और ट्रक में डाल दिया।

ट्रक से कूदकर बचाई जान

बच्चे ने बताया कि जब होश आया तो उसने खुद को ट्रक के अंदर बंद पाया। हिम्मत जुटाकर उसने पीछे लगी तिरपाल खोली और मौका देखकर ट्रक से छलांग लगा दी। उसी दौरान पीछे से आ रही कार में सवार एक डॉक्टर ने उसे देखकर गाड़ी रोकी और हाल पूछा। बाद में बच्चे को ई-रिक्शा में बिठाकर घर भेजा गया।

परिजनों ने दी पुलिस को शिकायत

बच्चे ने घर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। मामले की जांच कर रहे एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में अपहरण की पुष्टि नहीं हुई है। परिवार और बच्चे से दोबारा पूछताछ कर मौके का मुआयना किया जाएगा।

इलाके में दहशत, पुलिस पर उठे सवाल

इस घटना के बाद किशनपुरा इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने कार्रवाई को लेकर पुलिस की गंभीरता पर सवाल खड़े किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *