loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 38°C
Breaking News

शिमला में दर्दनाक हादसे में 5 की गई जान, पिकअप गाड़ी 60 मीटर नीचे पलटी

भारत इंफो, डेस्क : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें पिकअप गाड़ी बेकाबू होकर करीब 60 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। इस हादसे में कुल 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों को इलाज के लिए आईजीएमसी अस्पताल शिमला रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, पिकअप गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 6 नेपाली नागरिक और एक स्थानीय ड्राइवर शामिल थे। यह सभी सेब ढुलाई के लिए क्रेट लेकर जा रहे थे। हादसे के समय गाड़ी अचानक नियंत्रण खो बैठी और खाई में गिर गई। मौके पर 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

कोटखाई थाना के SHO बलेदव सिंह ने बताया कि पिकअप गाड़ी का संचालन जोगिंदर सिंह कर रहे थे, जो खुद इस हादसे में मौत हो गई। मृतकों में 4 नेपाली नागरिक शामिल हैं, जिनकी पहचान की प्रक्रिया अभी जारी है। मृतकों के पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया चल रही है। पांचवें मृतक का पोस्टमॉर्टम आईजीएमसी शिमला में किया जाएगा, इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *