weather
Error: Something went wrong. Please reload again
Breaking News

मोहाली में पूर्व पुलिसकर्मी को उम्रकैद की सजा, लिव इन में रह रही प्रेमिका की गुस्से में की थी ह’त्या

भारत इंफो, पंजाब डेस्क : मोहाली में नर्स नसीब कौर की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस के पूर्व कर्मी रशपाल सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इसके ही कोर्ट ने 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। कोर्ट ने अब उसे जेल भेज दिया है। यह मामला साल 2022 का है।

संदिग्ध परिस्थितियों में मिली थी लाश
13 नवंबर 2022 को नसीब कौर का शव सोहाना गांव के पास मिला था। शव मिलने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू की। पर 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा था। हत्या के 11वें दिन पुलिस ने रशपाल को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ शुरू की। पुलिस पूछताछ में रशपाल ने कबूल कर लिया कि उसने ही नसीब कौर की हत्या की थी।

शादी के लिए बना रहा था दबाव
पुलिस पूछताछ में रशपाल ने बताया कि वह नसीब कौर के साथ लिव इन में रहता था। वह नसीब से शादी करना चाहता था, पर वह हर बार इससे इनकार देती थी। हत्या से उसने नसीब कौर के साथ बैठकर शराब पी। ज्यादा शराब पीने के कारण नसीब बेहोश हो गई थी। इस दौरान गुस्से में आकर गला घोंट दिया।

सीसीटीवी से हुआ खुलासा
रशपाल ने हत्या करने के बाद शव को स्कूटी से ले गया और तालाब के पास जाकर फेंक दिया। सीसीटीवी फुटेज में वह शव को ले जाता हुए दिख गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और अब कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुना दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *