Saturday, September 12, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

बिहार के कांग्रेसी सांसद पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद का किया ऐलान, 5 महीने की सैलरी

भारत इंफो, जालंधर : पंजाब पिछले 40 साल में बाढ़ की सबसे बुरी मार झेल रहा है। सभी जिले बाढ़ की चपेट में आए हुए हैं और राज्य को आपदा प्रभावित भी सरकार की तरफ से घोषित कर दिया गया है। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए समाज सेवी संस्था, पंजाबी सिंगर्स और बॉलीवुड एक्टर सामने आ रहे हैं। वहीं बिहार के पूर्निया से कांग्रेस सांसद पप्पू यादव भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 महीने की सैलरी देने का ऐलान किया है।

3 राज्यों को देंगे अपनी सैलरी
पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं सांसद के रूप में अपने पांच महीने का वेतन देश के अभूतपूर्व बाढ़ पीड़ित राज्यों के लोगों के लिए समर्पित कर रहा हूं। दो महीने का वेतन हिमाचल,दो महीने का पंजाब और एक महीने का वेतन गुजरात के पीड़ितों के नाम।

हालात नहीं सुधरे तो पूरे साल का वेतन दूंगा
उन्होंने आगे लिखा कि पंजाब और हिमाचल में भयंकर बाढ़ से जानमाल का नुक़सान हुआ है। गुजरात में भी हालत चिंताजनक है।अगर बाढ़ के हालात में सुधार नहीं हुआ तो पूरे साल का वेतन दे दूंगा। ख़ुद उनकी सेवा के लिए भी जाऊंगा।

पंजाब में 43 लोगों की हो चुकी है मौत
आपको बता दें कि पंजाब में बाढ़ के कारण हाहाकार मची हुई है। बाढ़ के कारण अब तक 43 लोगों की जान चली गई है। वहीं अभी भी 3 लोग लापता बताए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा मौतें होशियारपुर जिले में हुई हैं। वहीं अब तक डेढ़ लाख हेक्टेयर से ज्यादा की फसल खराब हो चुकी है।उन्होंने आगे लिखा कि पंजाब और हिमाचल में भयंकर बाढ़ से जानमाल का नुक़सान हुआ है। गुजरात में भी हालत चिंताजनक है।अगर बाढ़ के हालात में सुधार नहीं हुआ तो पूरे साल का वेतन दे दूंगा। ख़ुद उनकी सेवा के लिए भी जाऊंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *