Saturday, September 12, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

CM मान की सेहत हुई खराब, कैबिनेट मीटिंग स्थगित

भारत इंफो, जालंधर : पंजाब सरकार ने कैबिनेट मीटिंग को अगले आदेशों तक स्थगित कर दिया है। यह मीटिंग आज शाम को 4 बजे होने वाली थी। मीटिंग में बाढ़ से जुड़े हालातों और इंतजामों पर फीडबैक लिया जाना था। पर सीएम मान की सेहत ज्यादा बिगड़ने के कारण यह फैसला लिया गया है।

सीएम भगवंत मान ज्यादा बिगड़ी सेहत
कैबिनेट मीटिंग स्थगित करने के पीछे की सबसे बड़ी वजह सीएम मान की बिगड़ी सेहत है। उसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। क्योंकि वह इस समय बीमार हैं इसी कारण ही सीएम ने कल बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा भी टाल दिया था।

पंजाब के 1902 गांव बाढ़ की चपेट में
फिलहाल पंजाब के 1902 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। सरकार राज्य को आपदा ग्रस्त घोषित कर चुकी है। बाढ़ प्रभावित सभी जिलों को तुरंत मदद मिल सके, इसके लिए सभी जिलों में गजेटेड अफसर तैनात कर दिए गए हैं, ताकि लोगों को प्राथमिकता के आधार पर जरूरी मदद मिल सके। मुख्यमंत्री भगवंत मान और सभी मंत्री बाढ़ प्रभावित इलाकों में मोर्चा संभाल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *