loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 38°C
Breaking News

जालंधर के नए DC वरजीत वालिया ने संभाला चार्ज, टीम वर्क से जिले को आगे बढ़ाने का भरोसा

भारत इंफो : जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर Varjit Walia ने आज औपचारिक रूप से अपना पदभार संभाल लिया। इस मौके पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

जिले के विकास को लेकर जताई प्रतिबद्धता
पद संभालने के बाद वरजीत वालिया ने कहा कि जालंधर दोआबे का दिल है और यहां की जिम्मेदारी संभालना उनके लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता पंजाब सरकार की योजनाओं और सेवाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है, ताकि आम लोगों को सीधा लाभ मिल सके।

टीम वर्क पर दिया जोर
डीसी ने कहा कि प्रशासनिक टीम के सहयोग से जिले को विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि टीम वर्क के जरिए लोगों की समस्याओं का समाधान तेजी से किया जाएगा और प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

जालंधर से जुड़ा रहा पुराना रिश्ता
वरजीत वालिया ने बताया कि उनका जालंधर के साथ पुराना संबंध रहा है। उन्होंने अपनी एक साल की ट्रेनिंग इसी शहर में की थी। उस दौरान COVID-19 महामारी और बाढ़ जैसी चुनौतियों का सामना करते हुए उन्होंने प्रशासनिक अनुभव हासिल किया, जिसे अब वह जिले के विकास में उपयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *