loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

जालंधर में टी20 वर्ल्ड चैंपियन ईशान किशन का जोरदार स्वागत, कांग्रेस नेता अश्वन भल्ला ने दी बधाई

भारत इंफो :भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर सलामी बल्लेबाज ईशान किशन आज जालंधर पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अश्वन भल्ला के निवास पर आयोजित एक विशेष मुलाकात के दौरान ईशान की जमकर हौसला अफजाई हुई।

अश्वन भल्ला ने ईशान को टी20 विश्व कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत का नायक बताते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर लविश ओबेरॉय और निखिल सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस युवा क्रिकेटर के शानदार भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

सूर्यकुमार यादव का बड़ा खुलासा: वो एक फोन कॉल

विश्व कप की जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उस राज से पर्दा उठाया है जिसने ईशान किशन के करियर की दिशा बदल दी। सूर्या ने बताया कि टूर्नामेंट के लिए टीम चयन के दौरान उन्होंने ईशान को फोन किया था और उनसे सीधा सवाल पूछा था कि क्या वे भारत को विश्व कप जिताएंगे। इस पर ईशान ने बेहद सादगी और आत्मविश्वास के साथ कप्तान से कहा था कि बस उन पर थोड़ा भरोसा रखा जाए और वे खुद को साबित करके दिखाएंगे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी बात को सच कर दिखाया और पूरे टूर्नामेंट में 317 रन बनाकर भारत को तीसरी बार विश्व चैंपियन बनाने में निर्णायक भूमिका निभाई।

संघर्ष और घरेलू क्रिकेट से वापसी की दास्तां

ईशान किशन की यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि वे पिछले दो वर्षों से न केवल टीम इंडिया से बाहर थे, बल्कि बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी उन्हें हटा दिया गया था। कठिन समय में उन्होंने हार नहीं मानी और घरेलू क्रिकेट में कड़ी मेहनत की। अपनी कप्तानी में झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिलाने वाले ईशान ने फाइनल में महज 45 गेंदों पर शतक जड़कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 215 रन बनाकर उन्होंने टीम में अपनी जगह पक्की की और अंततः विश्व कप के मंच पर भारत के सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *