loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

जालंधर में LPG ब्लैक मार्केटिंग करने वालों की खैर नहीं! DC ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

भारत इंफो : जालंधर में एलपीजी गैस सिलेंडरों की बढ़ती कालाबाजारी को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। प्रशासन ने इस समस्या से निपटने के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया है और लोगों से शिकायतें लेने के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। अधिकारियों का कहना है कि गैस की सप्लाई को सुचारु बनाए रखने और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी
जालंधर के डिप्टी कमिश्नर Himanshu Aggarwal ने जानकारी देते हुए बताया कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी को रोकने के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9646222555 जारी किया गया है। इस नंबर पर लोग कहीं भी गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री या कालाबाजारी की जानकारी प्रशासन को दे सकते हैं। शिकायत मिलते ही प्रशासन द्वारा तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

शिकायतों पर कार्रवाई के लिए स्टाफ तैनात
डीसी के मुताबिक कालाबाजारी पर नजर रखने के लिए विशेष स्टाफ तैनात किया जा रहा है। व्हाट्सएप पर मिलने वाली शिकायतों को तुरंत संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) के नेतृत्व में बनाई गई कमेटी को भी शिकायतें भेजी जाएंगी।

गैस एजेंसियों और गोदामों की हो रही जांच
प्रशासन ने गैस एजेंसियों और उनके गोदामों की भी निगरानी तेज कर दी है। जिला प्रशासन की टीमें लगातार एजेंसियों और स्टोरेज पॉइंट्स पर चेकिंग कर रही हैं ताकि सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी या कालाबाजारी को रोका जा सके।

लोगों से सहयोग की अपील
डीसी ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें कहीं भी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की जानकारी मिलती है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर इसकी सूचना दें। इससे प्रशासन को समय रहते कार्रवाई करने में मदद मिलेगी और जरूरतमंद लोगों को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *