Wednesday, September 16, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 25°C
Breaking News

पंजाब में DC ऑफिस के कर्मचारी 2 दिन की हड़ताल पर, कामकाज रहेगा ठप

भारत इंफो : पंजाब में जिला प्रशासनिक कार्यालयों के कामकाज पर असर पड़ने वाला है। पंजाब राज्य जिला (डीसी) कार्यालय कर्मचारी यूनियन ने 16 और 17 मार्च 2026 को दो दिन की कलम छोड़ और कंप्यूटर हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियन का कहना है कि इन दो दिनों के दौरान डीसी कार्यालयों के साथ-साथ एसडीएम, तहसील और सब-तहसील कार्यालयों में काम पूरी तरह प्रभावित रहेगा।

जिला स्तर पर होंगे धरने
यूनियन के मुताबिक 16 मार्च को पूरे पंजाब में जिला स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे। इस दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक कर्मचारी धरना देंगे। इस विरोध प्रदर्शन के चलते आम लोगों को प्रशासनिक कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यूनियन ने बताया कि 17 मार्च को अमृतसर में राज्य स्तरीय रैली और रोष प्रदर्शन किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *