loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 41°C
Breaking News

पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन पर लगा विराम! गृहमंत्री अमित शाह ने मोगा रैली में दिया बड़ा बयान

भारत इंफो : पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने सियासी माहौल को गर्म करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज मोगा में भाजपा की ‘बदलाव रैली’ आयोजित की गई, जिसे केंद्रीय गृहमंत्री अमित ने संबोधित किया। रैली में पहुंचते ही उन्होंने केसरी रंग की पगड़ी बांधी और मंच से कार्यकर्ताओं व समर्थकों का अभिवादन किया। जोरदार नारेबाजी के बीच उनका स्वागत किया गया।

रैली में भाजपा सरकार बनाने का दावा
रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पंजाब में भाजपा अपनी सरकार बनाएगी। गृहमंत्री के इस बयान को सियासी तौर पर अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे शिरोमणि अकाली दल के साथ संभावित गठबंधन की अटकलों पर विराम लग गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *