loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 40°C
Breaking News

सावधान! अगर विदेश जा रहे हैं तो पहले पढ़ें दिल्ली एयरपोर्ट की यह चेतावनी, वरना फंस सकते हैं बड़ी मुश्किल में

भारत इंफो : अगर आप आने वाले दिनों में विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो दिल्ली एयरपोर्ट की ताजा एडवायजरी पर ध्यान देना जरूरी है। बुधवार को जारी इस सूचना के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध और तनाव के कारण विशेष रूप से यूरोप और अमेरिका जाने वाली फ्लाइट्स के शेड्यूल में बड़े बदलाव की आशंका है।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से संपर्क कर फ्लाइट का ताजा स्टेटस जरूर जान लें। सटीक जानकारी के लिए दिल्ली एयरपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.newdelhiairport.in का सहारा लिया जा सकता है, जबकि इमिग्रेशन संबंधी मदद के लिए afrro.igia@nic.in पर संपर्क किया जा सकता है।

होटल और रुकने के विकल्प
उड़ानों में अत्यधिक देरी होने की स्थिति में यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली एयरपोर्ट के पास स्थित ‘एयरोसिटी’ के होटलों में रुकने का विकल्प उपलब्ध है। प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर अस्थिरता को देखते हुए यात्री अपनी यात्रा की योजना में अतिरिक्त समय लेकर चलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *