loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

कनाडा में यूट्यूबर नैंसी की हत्या का असली मास्टरमाइंड आया सामने, सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

भारत इंफो : कनाडा के विंडसर, ओंटारियो में रहने वाली मशहूर पंजाबी यूट्यूबर नैंसी ग्रेवाल की हत्या के मामले में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। गैंगस्टर अकाश हरीके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। अकाश ने अपनी पोस्ट में न केवल हत्या की पुष्टि की है, बल्कि इसके पीछे की वजहों का भी विस्तार से जिक्र किया है।

अकाश हरीके का कबूलनामा और हत्या का कारण
अकाश हरीके ने दावा किया है कि नैंसी ग्रेवाल का कत्ल उसके साथियों ने किया है। पोस्ट के अनुसार, नैंसी द्वारा धर्म और खालिस्तान के खिलाफ की गई टिप्पणियां उसकी जान की दुश्मन बन गईं। 2018 में कनाडा शिफ्ट होने के बाद से ही नैंसी अपने बेबाक और विवादित बयानों के चलते चर्चा में थीं। खासकर कनाडा के गुरुद्वारों में खालिस्तान समर्थकों की गतिविधियों पर वीडियो बनाने के बाद से वह कट्टरपंथियों के सीधे निशाने पर आ गई थीं। हालांकि हम वायरल पोस्ट की जिम्मेदारी नहीं लेते हैं।

मां के भावुक खुलासे: “बेटी ने झुकने से कर दिया था इनकार”
नैंसी की मां ने अपनी बेटी की बहादुरी और उसके खिलाफ रची गई साजिशों को लेकर बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि नैंसी पर पहले भी दो बार जानलेवा हमले हुए थे, लेकिन वह सुरक्षित बच निकली थी। मां के मुताबिक, खालिस्तानी समूह चाहते थे कि नैंसी उनके एजेंडे पर काम करे और अपनी पिछली टिप्पणियों के लिए माफी मांगे, जिसे नैंसी ने सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि यदि वे वहां मौजूद होतीं, तो शायद उनकी बेटी आज जिंदा होती।

विवादों और बेबाकी का सफर
नैंसी ग्रेवाल सोशल मीडिया पर पंजाब के राजनीतिक और धार्मिक संवेदनशील मुद्दों पर अपनी राय रखने के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों और वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम मजीठिया जैसे प्रमुख चेहरों के खिलाफ भी विवादित बयान दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *