loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 27°C
Breaking News

हनी जोशी बने पंजाब प्रदेश यूथ कांग्रेस के स्टेट मीडिया चेयरमैन

भारत इंफो, नई दिल्ली

भारतीय युवा कांग्रेस ने हनी जोशी को पंजाब प्रदेश यूथ कांग्रेस का स्टेट मीडिया चेयरमैन नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया विभाग के चेयरमैन वरुण पांडेय ने 5 नवंबर को जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से यह घोषणा की। उन्होंने उम्मीद जताई कि हनी जोशी अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाते हुए पंजाब में कांग्रेस की विचारधारा, एकता और शांति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

नियुक्ति पत्र में हनी जोशी से यूथ कांग्रेस के प्रभारी मनीष शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर काम करने का आग्रह किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *