loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

जालंधर में केमिकल से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, 10 दमकल गाड़ियों ने 5 घंटे में पाया काबू

भारत इंफो : जालंधर के गोराया नेशनल हाईवे पर चचराड़ी ओवरब्रिज के पास केमिकल से भरे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा। दमकल कर्मियों ने करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

खराब मशीन के पास खड़े वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर
मोटर ग्रेडर मशीन के चालक सौवर सिंह ने बताया कि वह पटियाला से अमृतसर की ओर मोटर ग्रेडर मशीन लेकर जा रहे थे। जब वह गोराया के चचराड़ी ओवरब्रिज के पास पहुंचे तो उनकी मशीन अचानक खराब हो गई।

उन्होंने मशीन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और उसे देखने के लिए नीचे उतर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी मशीन को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक नशे में था और ट्रक में केमिकल लोड था, जिसकी वजह से टक्कर के बाद आग लग गई।

ड्राइवर को नीचे उतारकर फरार हुआ चालक
सौवर सिंह के मुताबिक, उन्होंने किसी तरह ट्रक ड्राइवर को वाहन से नीचे उतारा। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं।

प्लास्टिक दाने के कारण तेजी से फैली आग
सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज सरबजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि लुधियाना से जालंधर की ओर जा रहा ट्रक चचराड़ी ओवरब्रिज के पास खड़ी मोटर ग्रेडर मशीन से टकरा गया था।

मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि ट्रक और मोटर ग्रेडर मशीन दोनों आग की लपटों में घिरे हुए थे। ट्रक में प्लास्टिक का दाना भरा होने के कारण आग तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। हालांकि दमकल विभाग की टीम ने लंबे समय तक मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *