भारत इंफो : कनाडा में नशा तस्करी के बड़े मामले में दो पंजाबी युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान 29 वर्षीय सरकरनवीर सिंह और 25 वर्षीय चमकौर सिंह के रूप में हुई है। दोनों एक कमर्शियल ट्रक में 111 किलो से अधिक कोकीन लेकर जा रहे थे, जिसे बॉर्डर पर ही जब्त कर लिया गया।
ब्लू वॉटर ब्रिज पर हुई बड़ी कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, ट्रक अमेरिका से कनाडा में प्रवेश कर रहा था। ब्लू वॉटर ब्रिज पोर्ट ऑफ एंट्री पर Canada Border Services Agency (CBSA) ने ट्रक को नियमित जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान अधिकारियों को गत्ते के डिब्बों में छिपाई गई 111.40 किलोग्राम कोकीन बरामद हुई। जैसे ही नशा बरामद हुआ तो पुलिस ने तुरंत ट्रक चला रहे दोनों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
कनाडा के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया है कि सरकरनवीर सिंह नोवा स्कोटिया के डार्टमाउथ का निवासी है, जबकि चमकौर सिंह ओंटारियो के बेलविले शहर का रहने वाला है। दोनों की उम्र क्रमशः 29 और 25 वर्ष बताई गई है। सीबीएसए ने अपनी जांच पूरी करने के बाद आरोपियों और जब्त नशीले पदार्थ को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि यह खेप किस नेटवर्क से जुड़ी थी।