loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 33°C
Breaking News

जालंधर RTI एक्टिविस्ट मर्डर केस सुलझा, प्रॉपर्टी विवाद में चचेरा भाई गिरफ्तार

भारत इंफो : जालंधर के चर्चित आरटीआई (RTI) एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह हत्याकांड में पुलिस ने एक अहम खुलासा करते हुए उनके चचेरे भाई (मामा के बेटे) शरणजीत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मीडिया को जानकारी दी कि इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे मुख्य कारण पारिवारिक प्रॉपर्टी का विवाद था। इसी गहरे विवाद के चलते आपसी रिश्तेदार ने ही सिमरनजीत को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस की गहन जांच में यह बात सामने आई है कि वारदात वाले दिन सिमरनजीत से मिलने उनके कुछ रिश्तेदार उनके पास आए हुए थे। इसी दौरान प्रॉपर्टी को लेकर उनके बीच बातचीत शुरू हुई, जो देखते ही देखते तीखे विवाद में तब्दील हो गई। गुस्साए हमलावर ने सिमरनजीत के सिर के पीछे से गोली मार दी। गोली इतनी करीब से मारी गई थी कि वह उनके माथे को चीरते हुए आर-पार निकल गई। गोली लगने से सिमरनजीत की जान चली गई और वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शरणजीत को दबोच लिया है। पुलिस टीम ने वह हथियार भी बरामद कर लिया है जिससे इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। बरामद किए गए हथियार को अब फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है ताकि वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें। फिलहाल पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *