loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 35°C
Breaking News

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से 18 की मौत, पूरा इलाका दहला

भारत इंफो : आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में शनिवार को उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक पटाखा निर्माण इकाई (फायरक्रैकर यूनिट) में जोरदार धमाका हुआ। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 18 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 6 अन्य लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

चश्मदीदों के मुताबिक, विस्फोट इतना भयानक था कि इसकी गूंज 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। जिस वक्त यह हादसा हुआ, फैक्ट्री के अंदर 20 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे, जिनमें से कई मलबे और आग की चपेट में आ गए।

5 किलोमीटर तक सुनाई दी आवाज
स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे एक के बाद एक कई धमाके हुए, जिससे पूरी इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े और अपनी निजी गाड़ियों से घायलों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया। प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच चुकी हैं और मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

सीएम नायडू ने जताया शोक
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी करने और पीड़ितों के परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *