loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 15°C
Breaking News

पंजाब में बिजनेसमैन और कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, इस हालत में पड़े मिले शव

भारत इंफो : पंजाब के मानसा में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यापारी और उसके कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात सरदूलगढ़ इलाके में स्थित फार्महाउस पर हुई, जहां दोनों मौजूद थे। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने अचानक फायरिंग कर दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान व्यापारी जसवीर सिंह और उनके मुलाजिम बलदेव सिंह के रूप में हुई है।

अलग-अलग जगह मिले शव
घटना के बाद जब लोग मौके पर पहुंचे तो व्यापारी का शव कुर्सी पर टिका मिला, जबकि कर्मचारी की लाश पेड़ के पास जमीन पर पड़ी थी। घटना देखकर इलाके में दहशत फैल गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

घटना पर SSP का आया बयान
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हमलावरों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एसएसपी भागीरथ सिंह मीणा ने बताया पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *