loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 27°C
Breaking News

देश में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

भारत इंफो : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता सहित राज्य के कई जिलों में शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के ढाका के अगरगांव में बताया गया है और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 दर्ज की गई।

कुछ सेकंड तक हिलती रहीं इमारतें
बताया जा रहा है कि झटके इतने तेज थे कि बहुमंजिला इमारतें कुछ सेकंड तक हिलती रहीं। अचानक कंपन महसूस होते ही लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। हालांकि फिलहाल किसी बड़े नुकसान या हताहत की सूचना सामने नहीं आई है।

हाल में भी आया था तेज भूकंप
इससे पहले 3 फरवरी की रात को भी कोलकाता में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय भूकंप का केंद्र मयांमार में था और तीव्रता 6 मापी गई थी। लगातार आ रहे झटकों से लोगों में चिंता बढ़ गई है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *