loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 15°C
Breaking News

SGPC का बड़ा फैसला, ऑफिस में जींस-शर्ट पहनकर आए तो कार्रवाई होगी

भारत इंफो : SGPC प्रशासन ने संस्थागत अनुशासन और धार्मिक पहचान को मजबूत करने के उद्देश्य से अपने ऑफिस में ड्रेस कोड लागू कर दिया है। अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अब से कर्मचारियों के लिए पारंपरिक पजामा-कुर्ता पहनकर ही ऑफिस आना होगा और पैंट-शर्ट की अनुमति नहीं होगी।

इस कारण लिया गया फैसला
कमेटी के अनुसार यह फैसला सिख परंपरा की मर्यादा को बनाए रखने और संस्थान के वातावरण में धार्मिक पहचान को प्रमुखता देने के लिए लिया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई भी की जा सकती है, इसलिए सभी कर्मचारियों को नियमों का पालन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *