Sunday, September 13, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 27°C
Breaking News

पंजाब में आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, मोगा में करेंगे विशाल रैली

भारत इंफो : केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा नेता अमित शाह 14 मार्च को पंजाब दौरे पर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनका कार्यक्रम तय हो चुका है और वे मोगा में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस रैली के जरिए भारतीय जनता पार्टी राज्य में 2027 विधानसभा चुनावों के लिए अपनी मुहिम का औपचारिक आगाज करेगी।

पार्टी के प्रदेश कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा ने बताया कि रैली का नाम “आओ मिलजुल कर बदलें पंजाब, सुखी रहे हमारा पंजाब” रखा गया है और इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उनका कहना है कि पार्टी इस कार्यक्रम को बड़े राजनीतिक संदेश के रूप में देख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *