Tuesday, September 15, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 34°C
Breaking News

जालंधर में NRI परिवार के घर पर चली गोलियां, दहशत में घर के सदस्य

भारत इंफो : जालंधर के भोगपुर के पास स्थित भटनूरा लुबाना गांव में एक NRI परिवार के घर पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और परिवार भयभीत है। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

घर पर 2 बार चलाई गोलियां
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता है कि दो हमलावर बाइक पर आते हैं और कुछ दूरी पर वाहन खड़ा कर देते हैं। इसके बाद वे टॉर्च की रोशनी से घर की पहचान करते हैं। पहले एक गोली चलाई जाती है और थोड़ी देर बाद दूसरी बार फायरिंग की जाती है। वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी आराम से बाइक पर सवार होकर फरार हो जाते हैं।

पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *