loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 19°C
Breaking News

UP में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत, पुलिस समेत सभी लोग कोई हैरान!

भारत इंफो : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक रूह कपा देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक ही परिवार के पाँच सदस्यों ने सामूहिक रूप से अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और हर कोई स्तब्ध है।

बंद दरवाजे के पीछे पसरा था मौत का सन्नाटा
घटना का खुलासा तब हुआ जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला। पड़ोसियों ने संदेह होने पर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का नजारा देख अधिकारियों के भी होश उड़ गए। घर के भीतर मनीष (35), उनकी पत्नी सीमा (32) और उनके तीन बच्चों प्रतीक (2), हनी (5) और प्रियांशी (4)के शव पड़े हुए थे।

दूध के गिलास और दीवार पर लिखा ‘डेथ नोट’
पुलिस को तलाशी के दौरान शवों के पास दूध के गिलास मिले हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि माता-पिता ने पहले बच्चों को दूध में जहर देकर मौत की नींद सुलाया और फिर खुद आत्महत्या कर ली। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि सुसाइड नोट कागज पर नहीं, बल्कि रसोई की दीवार पर लिखा गया था। दीवार पर लिखा था, “मैं मनीष और सीमा अपनी मर्जी से मर रहे हैं।”

मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। हालांकि दीवार पर लिखे नोट में किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है, लेकिन पुलिस आर्थिक तंगी या किसी पारिवारिक विवाद के कोण से भी मामले की गहराई से जांच कर रही है। परिजनों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि इस खौफनाक कदम के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *