loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 35°C
Breaking News

जालंधर में ‘नीनू सेखों’ की प्रदर्शनी के आखिरी दिन उमड़ी फैशन प्रेमियों की भीड़, हैंड-पेंटेड दुपट्टे और वेल्वेट का दिखा जादू

भारत इंफो : जालंधर के न्यू जवाहर नगर में इन दिनों फैशन और परंपरा की एक अनूठी झलक देखने को मिली। चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित ब्रांड ‘नीनू सेखों’ यहां अपनी दो दिवसीय प्रदर्शनी में लक्जरी परिधानों के शौकीनों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम के ठीक सामने कोठी नंबर 317 में आयोजित इस प्रदर्शनी के अंतिम दिन ग्राहकों का भारी उत्साह देखा गया, जहां लोग अपनी पसंद के डिज़ाइनर परिधान चुनने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे।

तीन दशकों का अनुभव और बेजोड़ कारीगरी
साल 1992 से भारतीय कपड़ा विरासत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला ‘नीनू सेखों’ ब्रांड आज अपनी गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। इस प्रदर्शनी में विशेष रूप से उनके सिग्नेचर वेल्वेट और चंदेरी जॉर्जेट सूट प्रदर्शित किए गए हैं। हर पीस पर थ्रेड वर्क, ब्लॉक वर्क और पारंपरिक ज़रदोज़ी की बारीक कारीगरी की गई है, जो भारतीय संस्कृति और आधुनिक स्टाइल का बेहतरीन मेल है। इसके अलावा, हाथ से पेंट किए गए (हैंड-पेंटेड) डिज़ाइन यहां आने वाले ग्राहकों के बीच चर्चा का मुख्य विषय बने हुए हैं।

शिल्पकारों और बुनकरों को समर्पित एक मंच
यह ब्रांड केवल कपड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि ‘डिज़ाइन बंकर’ जैसे कॉन्सेप्ट स्टोर के माध्यम से देशभर के बुनकरों को सशक्त बना रहा है। इस प्रदर्शनी की खासियत यह है कि यहां भारत के 9 अलग-अलग राज्यों के हाथों से बने कपड़ों का संग्रह उपलब्ध है। फैशन के साथ-साथ यहां घर की सजावट और शुद्ध हाथों से बने आहार के विकल्प भी पेश किए गए हैं, जो इसे एक कम्पलीट लाइफस्टाइल अनुभव बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *