loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 34°C
Breaking News

अमृतसर की बहादुर बेटी : स्नैचर से अकेले भिड़ गई, एक्टिवा का पीछा करते गिरी

भारत इंफो : अमृतसर के तरनतारन रोड इलाके में एक लड़की की बहादुरी और अपराधी की बेरहमी का मामला सामने आया है। जब लड़की घर के काम से बाहर निकली थी, तभी एक एक्टिवा सवार युवक ने उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। खुद को बचाने और मोबाइल सुरक्षित रखने के लिए लड़की ने सूझबूझ दिखाते हुए फोन सड़क की दूसरी ओर फेंक दिया। इस बात से बौखलाए आरोपी ने लड़की के साथ मारपीट की और उसे थप्पड़ जड़े। इसके बाद शातिर अपराधी मोबाइल उठाकर भागने लगा।

जान की बाजी लगाकर पकड़ी एक्टिवा
लड़की ने हार नहीं मानी और भागते हुए आरोपी की एक्टिवा पकड़ ली। वह काफी दूर तक एक्टिवा के साथ घिसटती चली गई, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण वह सड़क पर गिर गई। इस हादसे में उसे गंभीर चोटें आई हैं और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें आरोपी की करतूत साफ नजर आ रही है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *