Tuesday, September 15, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

थाईलैंड में पैसेंजर ट्रेन पर गिरी क्रेन, हादसे में 22 की मौत; 30 से ज्यादा जख्मी

भारत इंफो : थाईलैंड में बुधवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया, जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक चलती पैसेंजर ट्रेन पर निर्माण कार्य में लगी एक विशाल क्रेन गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना बैंकॉक से उत्तरी-पूर्वी थाईलैंड की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन के साथ हुई। नाखोन रत्चासिमा प्रांत के सिखियो इलाके में हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक एक भारी क्रेन का संतुलन बिगड़ गया और वह गुजर रही ट्रेन के डिब्बों पर गिर पड़ी। क्रेन के ट्रेन पर गिरते ही जोरदार टक्कर हुई, जिससे ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। टक्कर के बाद ट्रेन में आग भी लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

22 लोगों की मौत, कई घायल
पुलिस ने अब तक 22 लोगों की मौत की पुष्टि की है। इस हादसे में कम से कम 30 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद से ही बचाव दल मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि राहत और बचाव कार्य पूरा होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *