Thursday, October 29, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 19°C
Breaking News

ठंड को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां फिर बढ़ाई गईं, छात्रों को बड़ी राहत

भारत इंफो : पंजाब और चंडीगढ़ में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते खासतौर पर सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है, जिसका सीधा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। मौसम की गंभीरता को देखते हुए चंडीगढ़ के शिक्षा विभाग ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का निर्णय लिया है। विभाग द्वारा जारी नए आदेशों के अनुसार अब शहर के सभी स्कूलों में 17 जनवरी तक छुट्टियां रहेंगी।

19 जनवरी को खुलेंगे स्कूल
शिक्षा विभाग के आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि 18 जनवरी को रविवार होने के कारण स्कूलों में पढ़ाई 19 जनवरी से दोबारा शुरू होगी। यह फैसला छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। शिक्षा विभाग के इस फैसले से अभिभावकों और छात्रों को बड़ी राहत मिली है। ठंड के मौसम में स्कूल जाने से होने वाली परेशानियों से फिलहाल बच्चों को बचाव मिलेगा।

मौसम विभाग का अलर्ट, बारिश की भी चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 जनवरी को पंजाब के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। बारिश और ठंड के संयुक्त असर से तापमान में और गिरावट आ सकती है। इसी वजह से शिक्षा विभाग हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *