loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 12°C
Breaking News

पंजाब में कानून-व्यवस्था फेल! सरपंच हत्याकांड पर परगट सिंह का तीखा हमला

भारत इंफो : अमृतसर में आम आदमी पार्टी के सरपंच की सरेआम हत्या को लेकर जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह ने पंजाब सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। परगट सिंह ने कहा कि राज्य में अपराध बेलगाम हो चुके हैं, जबकि सरकार आंखें मूंदकर बैठी हुई है।

राज्य में हर दिन हो रही गंभीर वारदातें
परगट सिंह ने कहा कि पंजाब में रोजाना चार से पांच बड़ी आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि अपराधी खुलेआम हत्याओं जैसी संगीन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और उन्हें किसी तरह का डर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की निष्क्रियता के कारण कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है।

पहले कभी नहीं देखा ऐसा माहौल
विधायक परगट सिंह ने कहा कि पंजाब में मौजूदा हालात बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य में इस तरह का माहौल पहले कभी देखने को नहीं मिला। आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

राम रहीम पर हरियाणा सरकार को भी घेरा
परगट सिंह ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बार-बार पैरोल दिए जाने के मुद्दे पर हरियाणा सरकार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक के बाद एक पैरोल दे रही है, जिससे गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

AAP और BJP को बताया A और B टीम
परगट सिंह ने आम आदमी पार्टी और भाजपा पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आप और भाजपा दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं और A तथा B टीम की तरह काम कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दलों की नीतियों का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *