loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 38°C
Breaking News

पंजाब में कांग्रेसी नेता पर फायरिंग, अस्पताल में हालत चिंताजनक

भारत इंफो : पंजाब के मोगा जिले में बेखौफ अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां मोगा नगर निगम के तीन बार पार्षद रह चुके वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरिंदरपाल सिंह सिद्धू को उनके घर के भीतर घुसकर गोलियां मार दी गईं। इस अचानक हुए हमले से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और राजनीतिक गलियारों में भी हड़कंप मच गया है। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद बड़ी आसानी से मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

बदमाशों ने घर में घुसकर बरसाईं गोलियां
हमलावरों ने नरिंदरपाल सिंह सिद्धू के घर में जबरन प्रवेश किया और उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियां लगने के कारण सिद्धू बुरी तरह जख्मी होकर लहूलुहान हो गए। अभी तक हमले के पीछे के मुख्य कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस इस मामले को पुरानी रंजिश और अन्य विभिन्न पहलुओं से जोड़कर देख रही है। आसपास के लोग इस घटना के बाद से डरे हुए हैं और हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

सिद्धू की हालत चिंताजनक
गंभीर रूप से घायल कांग्रेसी नेता को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों की विशेष टीम उनका ईलाज कर रही है। फिलहाल उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *