Wednesday, October 28, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 24°C
Breaking News

PM मोदी से मिले सचखंड डेरा बल्लां के मुखी संत निरंजन दास जी, 650वें प्रकाश पर्व को लेकर की विशेष चर्चा

भारत इंफो : सचखंड डेरा बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास जी महाराज ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर विशेष मुलाकात की। इस अहम बैठक के दौरान भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला भी उनके साथ मौजूद थे।

गुरु रविदास जयंती के लिए प्रधानमंत्री को न्योता
मुलाकात के दौरान संत निरंजन दास जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्री गुरु रविदास जी के आगामी गुरपूर्व (प्रकाश उत्सव) के अवसर पर शामिल होने का निमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री ने संत समाज के प्रतिनिधियों का स्वागत किया और उनसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

2027 में 650वें प्रकाश पर्व को भव्य बनाने की मांग
संत निरंजन दास जी ने प्रधानमंत्री के समक्ष एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2027 में श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व आने वाला है। डेरा प्रमुख ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि इस ऐतिहासिक 650वें गुरपूर्व को पूरे देश में व्यापक और भव्य स्तर पर मनाया जाए, ताकि गुरु साहिब की शिक्षाओं और संदेश को जन-जन तक पहुँचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *