Tuesday, September 15, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस पर जालंधर में भव्य नगर कीर्तन, कल बंद रहेंगे ये रास्ते

भारत इंफो : जालंधर में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित नगर कीर्तन का दो दिवसीय रूट जारी कर दिया गया है।

शहर के प्रमुख चौक व मार्ग इस ऐतिहासिक शोभा यात्रा के दौरान पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंगे रहेंगे। प्रशासन ने लोगों से रूट के अनुसार यातायात की योजना बनाने की अपील की है।

पहला दिन: 21 नवंबर 2025 का रूट

नगर कीर्तन सुबह कपूरथला से रवाना होकर पहले दिन जालंधर के कई मुख्य पड़ावों से गुजरेगा।

  • कपूरथला से करतारपुर
  • करतारपुर से वेरका मिल्क प्लांट
  • वेरका मिल्क प्लांट से नई सब्जी मंडी
  • नई सब्जी मंडी से वर्कशॉप चौक
  • वर्कशॉप चौक से कपूरथला चौक
  • कपूरथला चौक से गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ साहिब
    यहां पहले दिन नगर कीर्तन का विश्राम होगा।

दूसरा दिन: 22 नवंबर 2025 का रूट

दूसरे दिन की शोभा यात्रा शहर के कोर इलाकों से गुजरेगी, जहां जगह-जगह स्वागत व कीर्तन दरबार लगाए जाएंगे।

  • गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ साहिब से कपूरथला चौक
  • कपूरथला चौक से पटेल चौक
  • पटेल चौक से बस्ती अड्डा चौक
  • बस्ती अड्डा चौक से भगवान वाल्मीकि चौक
  • भगवान वाल्मीकि चौक से डॉ. बी.आर. अंबेडकर चौक
  • डॉ. बी.आर. अंबेडकर चौक से गुरु नानक मिशन चौक
  • गुरु नानक मिशन चौक पर नगर कीर्तन को विशेष गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा
  • गुरु नानक मिशन चौक से बी.एम.सी. चौक
  • बी.एम.सी. चौक से लडोवाली रोड
  • लडोवाली रोड से पी.ए.पी. चौक (वाया बी.एस.एफ. चौक)
  • पी.ए.पी. चौक से रामा मंडी चौक
  • रामा मंडी चौक से हवेली पॉइंट
    यहीं से नगर कीर्तन अगले पड़ाव की ओर बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *