Tuesday, September 15, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 32°C
Breaking News

लुधियाना में बड़ा एनकाउंटर: टोल प्लाज़ा पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक आतंकी ढेर!

भारत इंफो : लुधियाना में लाडोवाल टोल प्लाज़ा के पास पुलिस और आतंकियों के बीच वीरवार को जबरदस्त मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चलने की सूचना है, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई।

पुलिस कमिश्नर मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा तुरंत मौके के लिए रवाना हुए। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर उसे अपने कब्ज़े में ले लिया है।

हथियारों का जखीरा बरामद

मौके से पुलिस ने 2 हैंड ग्रेनेड, 4 पिस्टल और 50 से अधिक कारतूस बरामद किए हैं। बरामदगी से साफ है कि आतंकी किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे।

एक आतंकी ढेर, दूसरा घायल

सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ में दोनों आतंकियों को गोलियां लगीं, जिसमें एक की मौत हो गई है जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। फिलहाल घायल आतंकी को पुलिस ने कब्ज़े में ले लिया है।

पहले से गिरफ्तार थे तीन साथी

जानकारी के मुताबिक, इस गिरोह के तीन साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे। आज पुलिस को बचे हुए आतंकियों की लोकेशन की गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद उन्हें घेरकर मुठभेड़ शुरू की गई।

अधिक जानकारी का इंतजार

प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। हालात पर सुरक्षा एजेंसियां लगातार नज़र बनाए हुए हैं और ऑपरेशन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *