loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

हेमा मालिनी बोलीं – धर्मेंद्र ठीक हो रहे हैं, मीडिया झूठी खबरें न फैलाए

भारत इंफो : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत को लेकर सोमवार को सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें फैल गईं। कई चैनलों और वेबसाइट्स ने बिना पुष्टि के गलत खबरें प्रसारित कर दीं। इस पर परिवार ने नाराजगी जताते हुए सफाई दी है कि धर्मेंद्र स्थिर हैं और डॉक्टरों की देखरेख में हैं।

हेमा मालिनी ने कही ये बात

धर्मेंद्र की पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- “जो कुछ हो रहा है, वह अक्षम्य है। जिम्मेदार चैनल किस तरह किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें फैला सकते हैं जो इलाज पर प्रतिक्रिया दे रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद असम्मानजनक और गैर-जिम्मेदाराना है। कृपया परिवार की निजता का सम्मान करें।”

उन्होंने मीडिया से अपील की है कि वे बिना पुष्टि के ऐसी खबरें न चलाएं और परिवार को शांति से रहने दें।

सनी देओल की टीम का आधिकारिक बयान

धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल की टीम ने भी एक बयान जारी किया है। उसमें कहा गया है- “धर्मेंद्र स्थिर हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। जैसे ही कोई नई जानकारी उपलब्ध होगी, साझा की जाएगी। कृपया उनके स्वास्थ्य को लेकर झूठी अफवाहें न फैलाएं। सभी से अनुरोध है कि उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करें और परिवार की निजता का सम्मान करें।”

फैंस कर रहे दुआएं

धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर फैन्स लगातार सोशल मीडिया पर दुआ कर रहे हैं। परिवार की ओर से उम्मीद जताई गई है कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर अपने घर लौट आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *