loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 38°C
Breaking News

जालंधर में मां के सामने बेटी की गले से सोने की चेन छीनी, बाइक सवार लुटेरे फरार!

भारत इंफो : महानगर में चोरी और लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में आज जालंधर के पॉश इलाके अर्बन स्टेट में दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग की वारदात सामने आई। मोटरसाइकिल सवार दो युवक एक युवती की सोने की चेन झपटकर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, हालांकि आरोपियों की स्पष्ट पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

कैसे हुई वारदात?

पीड़ित युवती लिसी गुप्ता ने बताया कि वह अपनी मां के साथ अर्बन स्टेट-2 में स्थित लैब से मेडिकल रिपोर्ट लेने आई थी। रिपोर्ट लेने के बाद जब वह अपनी एक्टिवा पर मां को बैठाने के लिए रुकी, तभी लैब के बाहर खड़ा एक युवक पास आया और उसके गले से सोने की चेन झपट ली। इसके बाद वह अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 7 के जांच अधिकारी बलवंत कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वारदात की सूचना उन्हें करीब 10–15 मिनट बाद मिली थी। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे CCTV फुटेज खंगाले हैं, जिसमें स्नैचर की झलक तो दिखी है लेकिन बाइक स्पष्ट नहीं दिख रही। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं और आसपास के अन्य CCTV कैमरों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *