Tuesday, February 17, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 11°C
Breaking News

जालंधर में इन 5 ट्रैवल एजेंसियों ने किया बड़ा फ्रॉड! मैजिस्ट्रेट ने लिया ये एक्शन

भारत इंफो : जालंधर में एडिशनल जिला मैजिस्ट्रेट-कम- एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ने जिले के 5 ट्रैवल एजेंसियों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। यह कार्रवाई इन एजेंसियों के खिलाफ मिली शिकायतों और नियमों का पालन न करने के कारण की गई है।

इन ट्रैवल एजेंसियों पर हुई कार्रवाई

  • मेसर्स बैंस ट्रैवल्स : यह फर्म करतारपुर के आर्य नगर में स्थित है और इसके मालिक कुलविंदर बैंस हैं।
  • एमर्स एंटरप्राइजेज : यह फर्म सोढल रोड पर स्थित है और इसके मालिक हरप्रीत सिंह फ्लोरा हैं।
  • मेसर्स ग्रेस इंटरनेशनल : यह फर्म मॉडल टाउन में है और इसके मालिक साहिल जुनेजा हैं।
  • मेसर्स मेवेनटॉर : यह फर्म कपूरथला रोड पर है और इसके मालिक सुनील मित्र कोहली हैं।
  • मेसर्स के.एन. सहगल एंड कंपनी : यह फर्म जी.टी. रोड पर स्थित है और इसके मालिक कैलाश नाथ सहगल हैं।

क्या होगा इन एजेंसियों का?
जारी आदेश के अनुसार इन एजेंसियों के लाइसेंस रद्द होने के बाद भी इनके मालिक अपने ग्राहकों की किसी भी शिकायत या नुकसान के लिए जिम्मेदार होंगे। इसका मतलब है कि अगर इन एजेंसियों ने किसी ग्राहक के साथ धोखाधड़ी की है, तो उन्हें उसकी भरपाई करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *