Tuesday, February 17, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 25°C
Breaking News

पंजाब के 2 श्रद्धालुओं की हिमाचल में दर्दनाक हादसे में मौत, चामुंडा देवी मंदिर में सेवा करने जा रहे थे

भारत इंफो : पंजाब के बठिंडा से चामुंडा देवी मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रक की बस के साथ टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद ट्रक पलट गया और 2 लोगों की इसमें मौत हो गई। वहीं हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इनमें से 6 की हालत गंभीर होने के कारण टांडा के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। जबकि बाकियों का सिविल अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

मंदिर में सेवा करने जा रहे थे श्रद्धालु
दरअसल श्रद्धालु मंदिर में सेवा करने के लिए जा रहे थे। इसके लिए वह अपने साथ ट्रक में राशन और एक दर्जन से ज्यादा गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे। गनीमत रही कि हादसे के बाद सिलेंडर में कोई ब्लास्ट नहीं हुआ, वर्ना यह हादसा और भी बड़ा और भयानक हो सकता था।

टकराने के बाद खाई में गिरा ट्रक
बताया जा रहा है कि बस धर्मशाला से होशियारपुर जा रही थी। इसी दौरान ट्रक और उसके बीच टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद ट्रक ड्राइवर ने उसे तेज रफ्तार में भगाने की कोशिश की। पर थोड़ी दूर जाने के बाद ही वह ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस दौरान कुछ श्रद्धालुओं ने डर के कारण पहले ही छलांग लगा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *