loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 37°C
Breaking News

जालंधर दहला: गुरुद्वारे के बाहर दो भाइयों पर कातिलाना हमला

भारत इंफो : जालंधर के कोट बाबा दीप सिंह नगर में सोमवार सुबह 9 बजे एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। हमलावरों ने खुलेआम दो भाइयों सुरिंदर सिंह और अमरीक सिंह पर हमला कर दिया। यह पूरी वारदात पास के गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।

सीसीटीवी फुटेज बनेगी मुख्य गवाही

फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह आरोपियों ने दोनों भाइयों पर बेरहमी से वार किया। पुलिस ने वीडियो अपने कब्जे में ले लिया है और इसे मामले का अहम सबूत माना जा रहा है।

पहले सुरिंदर पर हमला, फिर अमरीक भी घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने पहले सुरिंदर सिंह पर कड़े और अन्य वस्तुओं से हमला किया। जैसे ही उसका भाई अमरीक उसे बचाने पहुंचा, हमलावरों ने उस पर भी वार किए। इस दौरान दोनों घायल हो गए।

अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों भाइयों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, सुरिंदर को गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं जबकि अमरीक को हल्की चोटें लगी हैं। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

हमलावर पहले से बना कर आए थे प्लान

पीड़ित परिवार और इलाके के लोगों ने आरोप लगाया है कि यह हमला पूरी तरह से पूर्व नियोजित था। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *