Tuesday, September 15, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 35°C
Breaking News

श्रद्धालुओं के लिए फिर खुला ऐतिहासिक श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा, पर भारतीय नहीं जा पाएंगे

भारत इंफो : पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा को आम श्रद्धालुओं के लिए एक बार फिर खोल दिया गया है। हाल ही में आई बाढ़ के कारण परिसर में 11 फीट तक पानी भर गया था, जिसके चलते गुरुद्वारा अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा था। अब मरम्मत और सफाई का काम पूरा होने के बाद श्रद्धालु यहां दर्शन कर पा रहे हैं।

भारतीय श्रद्धालुओं के लिए कॉरिडोर बंद
हालांकि, भारतीय श्रद्धालु अभी भी करतारपुर साहिब कॉरिडोर से नहीं जा पा रहे। केंद्र सरकार ने साफ किया है कि मौजूदा सुरक्षा परिस्थितियों को देखते हुए कॉरिडोर की सेवाएं अगले आदेश तक निलंबित रहेंगी। यह कॉरिडोर 7 मई 2025 से बंद है।

आतंकी हमले के बाद लिया गया था फैसला
बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक बड़े आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी। इसके बाद भारत ने 7 मई को पाकिस्तान और पीओके (PoK) में आतंकी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की, जिसे “ऑपरेशन सिंदूर” नाम दिया गया। उसी दिन से भारतीय श्रद्धालुओं की करतारपुर कॉरिडोर से आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *