Tuesday, February 17, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 14°C
Breaking News

कंगना रनोट को फिर समन, कोर्ट में हाजिरी जरूरी, अब माफी का रास्ता भी बंद

भारत इंफो : भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनोट के खिलाफ किसान आंदोलन के दौरान विवादित ट्वीट से जुड़ा मामला फिर से सुर्खियों में आ गया है। बठिंडा की सैशन कोर्ट ने 29 सितंबर 2025 को अगली पेशी की तारीख तय की है, जिसमें कंगना की हाजिरी अनिवार्य होगी। यह समन ऐसे समय पर आया है, जब केवल चार दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें इस मामले में राहत देने से साफ इंकार कर दिया था।

विवाद की जड़ – 2021 का किसान आंदोलन

यह मामला वर्ष 2021 का है, जब देशभर में किसान आंदोलन चल रहा था। कंगना रनोट ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने 87 वर्षीय किसान महिला महिंदर कौर को महज 100 रुपए लेकर धरने में शामिल होने वाली महिला बता दिया। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और विवाद ने विकराल रूप ले लिया। महिंदर कौर ने तत्कालीन समय में कंगना के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया था।

कंगना का दावा है कि उन्होंने केवल एक वकील की पोस्ट को रीपोस्ट किया था, न कि सीधे तौर पर किसी पर आरोप लगाया। वहीं महिंदर कौर ने साफ किया कि वे धरने में अपनी जमीनों की रक्षा के लिए शामिल हुई थीं, न कि किसी लालच के चलते।

माफी की पेशकश, लेकिन सुलह की राह अब भी बंद

महिंदर कौर ने मीडिया से बातचीत में यह स्पष्ट किया कि यदि कंगना व्यक्तिगत तौर पर माफी मांग लें, तो वे उन्हें माफ करने को तैयार हैं। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि कंगना अभी भी अपनी बात को सही मानती हैं। इसलिए अब न्याय की आस केवल अदालत से ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *