Tuesday, September 15, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ब्यास डेरा दौरा फर्जी खबर, प्रैस इंफोर्मेशन ब्यूरो ने साफ किया भ्रम

भारत इंफो : देशभर में यह खबर तेजी से वायरल हो रही थी कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27-28 सितंबर को पंजाब का दौरा करेंगी और डेरा ब्यास जाएंगी। लेकिन अब इस पर विराम लग गया है। भारत सरकार के प्रैस इंफोर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इस अफवाह को पूरी तरह से फर्जी बताया है।

प्रैस इंफोर्मेशन ब्यूरो ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया है कि राष्ट्रपति भवन द्वारा ऐसी कोई यात्रा योजना या घोषणा नहीं की गई है। PIB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मीडिया में जो खबरें चल रही हैं, वे गलत हैं।

PIB ने कहा कि कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं आई है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27-28 सितंबर को पंजाब दौरे पर जाएंगी। लोगों से अनुरोध है कि केवल आधिकारिक और वेरिफाइड स्रोत से ही जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *