loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 33°C
Breaking News

पीएम मोदी ने पंजाब के लिए राहत पैकेज का किया ऐलान, देंगे इतने करोड़ रुपए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया। दौरा करने के बाद वह गुरदासपुर पहुंचे जहां उन्होंने किसानों के साथ मुलाकात की। किसानों के बाद पीएम ने मंत्रियों और अधिकारियों से मीटिंग और पंजाब को 1600 करोड़ रुपए का राहत पैकेज देने का ऐलान किया।

मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए
पीएम मोदी ने इसके साथ ही मृतक के परिवारों को 2-2 लाख रुपए और जख्मी लोगों के लिए 50-50 हजार रुपए देने की भी घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने हरसंभव मदद करने का भी वादा किया है।

हिमाचल के लिए 1500 करोड़ का ऐलान

पीएम मोदी ने इससे पहले हिमाचल में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया। बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद पीएम मोदी ने हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद पीएम बाढ़ पीड़ित लोगों से भी मिले।
जिसके बाद उन्होंने हिमाचल के लिए 1500 करोड़ रुपए के राहत पैकेज का ऐलान किया है।

एक साल की नितिका को गोद में उठाया
पीएम मोदी ने इस दौरान बाढ़ पीड़ितों की आपबीति सुनने के दौरान एक साल की बच्ची नितिका से भी मिले। उन्होंने उसे गोद में उठाया और टॉफी भी दी। नितिका के माता-पिता और दादी की 30 जून को मंडी में बादल फटने के कारण मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *