Sunday, September 13, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

अमेरिका के लिए खतरे की घंटी? ट्रम्प ने भारत-रूस पर किया बड़ा खुलासा

भारत इंफो, ब्यूरो : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आशंका जताई है कि भारत और रूस अब चीन के पाले में जा चुके हैं। शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखते हुए ट्रम्प ने कहा, “ऐसा लगता है कि हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है। उम्मीद है उनका भविष्य अच्छा होगा।”

ट्रम्प के इस बयान पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साफ कहा कि वे इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

दरअसल, भारत और अमेरिका के रिश्तों में हाल के दिनों में तनाव देखने को मिला है। ट्रम्प सरकार के दौरान भारत पर 50% टैरिफ लगाया गया था, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध बिगड़ गए। यही नहीं, भारत समेत कई देशों पर लगाए गए हाई टैरिफ का मामला इस समय अमेरिकी कोर्ट में भी चल रहा है।

ट्रम्प ने वीरवार को कोर्ट में दलील दी थी कि भारत पर टैरिफ लगाना बेहद जरूरी है। उनके मुताबिक अगर ऐसा नहीं किया गया तो अमेरिका को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *