loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 25°C
Breaking News

सुखबीर बादल ने 2027 चुनाव के लिए एक और उम्मीदवार घोषित किया, रायकोट से प्रभदीप सिंह नथोवाल को टिकट

पूर्व डिप्टी डायरेक्टर ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से दिया था इस्तीफा, गांव नथोवाल पहुंचकर सुखबीर बादल ने किया उम्मीदवार बनाने का ऐलान

 

भारत इंफो, चंडीगढ़

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल (बादल) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को रायकोट विधानसभा क्षेत्र से प्रभदीप सिंह नथोवाल को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। यह घोषणा उनके पैतृक गांव नथोवाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई।

प्रभदीप सिंह नथोवाल पंजाब सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने अक्टूबर में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही उनके राजनीति में आने और रायकोट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं चल रही थीं। सुखबीर बादल ने अब उनके नाम पर औपचारिक मुहर लगा दी है। गौरतलब है कि अकाली दल इससे पहले घनौर विधानसभा क्षेत्र से सरबजीत सिंह झिंजर को भी 2027 के चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर चुका है। झिंजर यूथ अकाली दल के अध्यक्ष हैं।

अकाली दल की ओर से चुनाव से काफी पहले उम्मीदवारों के नाम घोषित करना पार्टी की चुनावी तैयारी और विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशियों को समय देने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। रायकोट में प्रभदीप सिंह नथोवाल की उम्मीदवारी से पार्टी को अब क्षेत्र में अपना चुनावी आधार मजबूत करने की चुनौती होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *