loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 18°C
Breaking News

पंजाब यूनिवर्सिटी को मिला नया कुलपति, डॉ. टंकेश्वर कुमार, तीन साल तक संभालेंगे कमान

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के मौजूदा वीसी की नियुक्ति; उपराष्ट्रपति एवं कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन ने जारी की अधिसूचना

 

भारत इंफो, चंडीगढ़:

पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ को नया नियमित कुलपति मिल गया है। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के मौजूदा कुलपति डॉ. टंकेश्वर कुमार को पंजाब यूनिवर्सिटी का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है।

उपराष्ट्रपति सचिवालय की ओर से सोमवार, 9 नवंबर को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई। पंजाब यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति एवं भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पंजाब यूनिवर्सिटी अधिनियम, 1947 की धारा 10 के तहत यह नियुक्ति की है। उनका कार्यकाल पदभार संभालने की तारीख से शुरू होगा।

डॉ. टंकेश्वर कुमार फिलहाल हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, महेंद्रगढ़ के कुलपति के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वह गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के कुलपति भी रह चुके हैं। उनका पंजाब यूनिवर्सिटी से भी पुराना जुड़ाव रहा है। उन्होंने यहां भौतिकी विभाग में अध्यापन किया और विश्वविद्यालय के कंप्यूटर सेंटर के निदेशक की जिम्मेदारी भी संभाली थी।

103 दिनों बाद मिला नियमित कुलपति

पंजाब यूनिवर्सिटी में पूर्व कुलपति प्रो. रेनू चीमा विग का कार्यकाल 28 जुलाई 2026 को समाप्त होने के बाद प्रो. मीनाक्षी गोयल कार्यवाहक कुलपति की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। वह 29 जुलाई से इस पद का अतिरिक्त कार्यभार देख रही थीं। अब डॉ. टंकेश्वर कुमार की नियुक्ति के साथ विश्वविद्यालय में नियमित कुलपति की नियुक्ति को लेकर चल रहा इंतजार समाप्त हो गया है। नए कुलपति के सामने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक और शैक्षणिक कामकाज को गति देने के साथ-साथ संस्थान से जुड़े विभिन्न मुद्दों को आगे बढ़ाने की चुनौती होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *