loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 18°C
Breaking News

पंजाब में 12 से 15 नवंबर तक बारिश के आसार

पश्चिमी विक्षोभ बदलेगा मौसम; कई जिलों में हो सकती हैं हल्की बौछारें

मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, माझा और दोआबा के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना

सुबह-शाम धुंध का असर भी रहेगा

भारत इंफो, चंडीगढ़

पपंजाब में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से राज्य के कुछ हिस्सों में 12 से 15 नवंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 10 नवंबर की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसका असर पंजाब के मौसम पर भी पड़ेगा।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, 12 नवंबर को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर और होशियारपुर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 13 नवंबर को पठानकोट और होशियारपुर में भी छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है।

सुबह और रात को धुंध का असर

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक पंजाब के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय हल्की से मध्यम धुंध रहने की संभावना भी जताई है। इससे खासकर सुबह के समय सड़कों पर दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

अक्टूबर में सामान्य से 182 प्रतिशत ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 अक्टूबर से 9 नवंबर की सुबह तक पंजाब में 27.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि का सामान्य औसत 9.8 मिमी है। इस तरह राज्य में सामान्य से 182 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज हुई है। हालांकि नवंबर में अब तक राज्य में बारिश नहीं हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *