loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

BREAKING NEWS: परविंदर झोटा का पार्थिव शरीर मानसा पहुंचा, आज दोपहर होगा अंतिम संस्कार

26 दिन बाद होगा अंतिम संस्कार, चकेरियां रोड स्थित खेतों में दी जाएगी अंतिम विदाई

भारत इंफो, मानसा

नशे के खिलाफ मुहिम चलाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा का पार्थिव शरीर रविवार सुबह मानसा पहुंच गया। चंडीगढ़ के PGIMER में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था।

परिवार के अनुसार, झोटा का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 से 1 बजे के बीच मानसा में चकेरियां रोड स्थित उनके पैतृक खेतों में किया जाएगा।

गौरतलब है कि 13 अक्टूबर को मानसा में एक मेडिकल स्टोर पर हुई गोलीबारी में परविंदर झोटा की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद परिवार और इंसाफ कमेटी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तथा संबंधित मांगों को लेकर लंबा आंदोलन चलाया। करीब 22 दिनों तक चले धरने के बाद 4 नवंबर को पंजाब सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच सहमति बनी थी।

झोटा के पिता भीम सिंह ने पंजाब के युवाओं से भावुक अपील करते हुए कहा है कि उनके बेटे को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब युवा नशे से दूर रहने का संकल्प लेंगे। वहीं, भीम सिंह ने मानसा के SSP के तबादले की मांग को लेकर अपना संघर्ष जारी रखने की बात भी कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *